संवाद न्यूज एजेंसी, Agra
Published by: Arun Parashar

Updated Sat, 18 Apr 2026 08:37 PM IST

आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप के चलते लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। ताजमहल पर दो पर्यटक गर्मी के चलते बेहोश हो गए। 


UP Weather Tourists Fall Ill at Taj Mahal Due to Intense Sunlight

ताजमहल पर गर्मी से बेहाल रहे पर्यटक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा में चिलचिलाती धूप और लू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय घर से निकले लोगों को लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। ताजमहल का दीदार करने पहुंचे दो पर्यटकों की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। दोनों पर्यटकों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ओआरएस का घोल और जरूरी दवाएं दीं।




 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *