Etawah Politics heats up over Akhilesh Yadav Ayodhya visit Ramgopal Yadav asks the temple is a symbol of faith

रामगोपाल यादव
– फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस दौरे पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रो. राम गोपाल यादव ने तीखा हमला बोला है।



मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि धर्म में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के लिए मंदिर सर्वोच्च आस्था का विषय होता है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बात की समझ ही नहीं है कि ईश्वर किसी एक स्थान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे तो सृष्टि के कण-कण में बसते हैं। मंदिर तो महज एक पवित्र प्रतीक है, जहां लोग अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करने जाते हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें