Etawah young man died by suicide by hanging himself he had been suffering from depression after losing his job

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : Amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में वैदपुरा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में नौकरी छूटने से परेशान युवक ने दिवाली से एक दिन पहले शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह पत्नी ने पति को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।



छितौनी निवासी साकेश यादव (36) दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बड़े भाई राकेश ने बताया कि करीब दो महीने पहले साकेश की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात दिवाली की तैयारियों के बीच उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो परिजनों को जानकारी दी।



Source link

अभी अभी की खबरें