Woman Feared for Her Life Over Car Dowry Demand in Morning Call Found Dead an Hour Later

पूनम का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर (थाना एकता) में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।


बमरौली अहीर, मलपुरा निवासी किसान कप्तान सिंह की 32 वर्षीय स्नातक पास बेटी पूनम की शादी 6 मार्च, 2025 को बरौली अहीर निवासी जीतू कुमार के साथ हुई थी। भाई रामनरेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही जेठ-जेठानी कार की मांग करते हुए पूनम का उत्पीड़न कर रहे थे। शुक्रवार सुबह 8:45 और 9:57 बजे पूनम ने छोटे भाई दुर्गेश को फोन कर बताया कि कार न मिलने पर ससुराल वाले उसकी जान ले लेंगे।

परिजन जब एक घंटे बाद पहुंचे तो ससुराल वाले लापता थे। अस्पताल के स्ट्रेचर पर पूनम का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। एडीसीपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

 



Source link

अभी अभी की खबरें