{“_id”:”6aeeea18b35746e4fa067c76″,”slug”:”fatehpur-crime-62-year-old-woman-strangled-to-death-robbers-loot-22-50-lakh-in-cash-and-jewellery-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: हाथ-पैर दुपट्टे से बांधे, मुंह में ठूंसा कपड़ा, शॉल से कसा गला; लूट के बाद महिला के कत्ल की पूरी कहानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Fatehpur Crime
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फतेहपुर के बहुआ में महिला की हत्या कर लूटपाट की वारदात में पुलिस का शक इलाकाई लोगों और करीबियों पर गहराता जा रहा है। पुलिस सर्विलांस के जरिये घटनास्थल के आसपास रात में सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। वारदात बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद की मानी जा रही है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी समेत पांच टीमें लगाई हैं।
ललौली थाना क्षेत्र का सातआना मोहल्ला मुस्लिम समुदाय की घनी आबादी वाला इलाका है। इसी के अलीबाबा मोहल्ले में बिल्किश बेगम का मकान है। अलीबाबा इलाके की आबादी करीब सात से आठ हजार है। यहां से थाने की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। इलाके में लूट और चोरी जैसी घटनाएं भी बहुत कम होती हैं।
पुलिस ने गांव में महिला के पड़ोसियों और परिवार के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला कि महिला अपने शान-शौक में कोई कमी नहीं रखती थी। वह घर में अकेली रहती थी और दिन का अधिकतर समय अपने हाते में ही गुजारती थी।

