Etawah: Three friends traveling in an Ertiga killed after collision with a DCM truck; two children injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर चौबिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने नई अर्टिगा कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


पुलिस के अनुसार, आगरा के बोदला निवासी छह लोग नई अर्टिगा कार से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 2:16 बजे चौबिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 118 पर चौपला कट के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर बीच के डिवाइडर पर चढ़ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में विकास (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक मोहित (25), गोविंद (30), हरिओम (32), हिमांशु (8) और रोहताश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची चौबिया थाना पुलिस और पीआरवी ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से आयुर्विज्ञान विवि पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान मोहित और गोविंद की मौत हो गई, जबकि हरिओम और दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है। सभी मृतक और घायल आगरा के बोदला के रहने वाले बताए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा नई थी और उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 



Source link

अभी अभी की खबरें