Once the SP government is formed, the Ayodhya land scam will be investigated says Akhilesh Yadav.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और जमीन घोटालों पर की जांच कराएंगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के घोटाले से जुड़े भाजपा के नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके खजाने खंगाले जाएंगे।


सपा अध्यक्ष 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने जारी बयान में कहा कि अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे।

ये भी पढ़ें – VIDEO : भैया दूज पर बहनों के घर जा रहे ग्रामीणों के सामने अचानक सड़क पर आया बाघ, मची अफरातफरी



ये भी पढ़ें – छठ पूजा: सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त

उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी बनाएंगे। हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहां कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी गरीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज्जत और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में तेल-घी भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है, क्योंकि भाजपा का प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज के गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें