UP 2027 Elections: SP Plans Dalit Outreach to Challenge BJP, Targets 140 Seats in Western UP

UP 2027 Elections
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के अभेद्य सियासी किले में दलित कार्ड के जरिये सेंध लगाने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी आगरा से विधानसभा चुनाव-2027 का औपचारिक शंखनाद करने जा रही है। 15 नवंबर को पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) मैदान में दलित सम्मेलन का आयोजन होगा। 


जिसमें सपा पश्चिम के 30 जिलों के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज को एक मंच पर जुटाकर सूबे में सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में होने वाले इस सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडलों से अनुसूचित वर्ग के एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि आगरा ऐतिहासिक रूप से दलितों की सामाजिक-राजनीतिक चेतना की राजधानी रहा है। भाजपा शासन में दलित उत्पीड़न और महापुरुषों की प्रतिमाओं के अनादर से आहत बहुजन समाज अब विकल्प की तलाश में है।



Source link

अभी अभी की खबरें