जौनपुर: अगर आपको भी ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट बनवाना है, तो जरा रुक जाइए. यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसे बनवाने के नियम अब पूरी तरह बदल गए हैं. तहसीलों में होने वाला ऑफलाइन आवेदन अब बंद कर दिया गया है और प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा. हालांकि, इस बदलाव से आम लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही है.

अब ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

लोकल 18 से बात करते हुए अधिवक्ता आनंद मिश्रा ने बताया कि जब से भारत सरकार ने सवर्णों को गरीबी रेखा के आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है. तब से पात्र लोगों को तहसीलों से एक फॉर्म मिलता था. वे इसे भरकर तहसीलदार के यहां जमा करते थे, जिस पर लेखपाल जांच कर अपनी रिपोर्ट लगा देते थे. मानक पूरा होने पर तहसीलदार ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी कर देते थे. उन्होंने कहा कि ऑफलाइन प्रक्रिया में बड़ी सुविधा यह थी कि अगर किसी को इमरजेंसी में प्रमाण पत्र चाहिए होता था, तो वह फॉर्म भरकर और पैरवी करके समय पर इसे बनवा लेता था.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में शादी के सीजन के चलते स्टील और चीनी मिट्टी के डिनर सेट की बढ़ी मांग, 700 से 9 हजार रुपये में मिल रहा सेट

काम में आएगी पारदर्शिता

अधिवक्ता आनंद मिश्रा ने बताया कि सरकार ज्यादातर सेवाओं को ऑनलाइन कर रही है और इसी क्रम में ईडब्ल्यूएस को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. अब लोग जनसेवा केंद्र या किसी अन्य केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, लेकिन इससे व्यवस्था का सरलीकरण नहीं हो पाया है. अब यह तय नहीं रहता कि प्रमाण पत्र एक दिन में बनेगा या एक महीने में. फॉर्म लेखपाल और कानूनगो के पोर्टल पर समय से पहुंचेगा या नहीं, इसकी भी अनिश्चितता बनी रहती है. पहले जिस समय सीमा में जांच हो जाती थी, अब तकनीकी सिस्टम से जाने और रिपोर्ट लगकर प्रमाण पत्र जारी होने में लंबा समय लग रहा है.

विज्ञापन

जनता के लिए हुआ सरलीकरण

उन्होंने बताया कि इस देरी से वे छात्र और अभिभावक सबसे ज्यादा पीड़ित हैं, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं या एडमिशन के लिए तत्काल प्रमाण पत्र की जरूरत होती है. मजबूरन उन्हें तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. आनंद मिश्रा का कहना है कि तहसील स्तर की सेवाओं को जनहित में इस जटिलता से थोड़ा बचाना चाहिए था, लेकिन अब ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से जरूरतमंद लोगों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस के अलावा कलेक्ट्रेट और तहसीलों से बनने वाले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों को लेकर भी शासन ने नया नियम लागू कर दिया है. अब ये प्रमाण पत्र सिविल कोर्ट से बनने लगे हैं, जिससे आम जनता के लिए सरलीकरण की जगह कठिनाई और दूरी और भी बढ़ गई है.



Source link

अभी अभी की खबरें