Horses to race before 10,000 spectators; excitement builds for the 'Chetak' competition

ददरी मेला के नंदी ग्राम में आयोजित होने वाले चेतक प्रतियोगिता के मैदान का बैरिकेडिंग करते नगरपा

बलिया। ददरी मेले की ऐतिहासिक चेतक प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 29 नवंबर को नंदी ग्राम और मीना बाजार के बीच तैयार किए गए मैदान में घोड़ों की रोमांचक दौड़ होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले घोड़े के मालिक को नगर पालिका परिषद की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से करीब 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। मैदान में घोड़ों का अभ्यास भी शुरू हो गया है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।


शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने चेतक प्रतियोगिता के लिए तैयार किए जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शक दीर्घा वाले क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। पालिका की ओर से मैदान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले घोड़ों का अभ्यास भी शुरू हो गया है। हालांकि, अभी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घोड़ों की संख्या अपेक्षा से कम बताई जा रही है। आयोजकों को शुक्रवार तक और घोड़ों के पहुंचने की उम्मीद है।

29 नवंबर को सुबह 11 बजे होगी प्रतियोगिता-नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि चेतक प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान तैयार है और 29 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को देखने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से करीब 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घोड़ों का पंजीकरण नगर पालिका के मेला कार्यालय में शुरू हो गया है।

प्रयागराज से मंगाई जा रही बुलेट-चेतक प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल देने की घोषणा नगर पालिका परिषद की ओर से की गई है। जिले की एजेंसी में बुलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे प्रयागराज से मंगाया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 28 नवंबर तक बुलेट मोटरसाइकिल पहुंच जाएगी। इसके बाद प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा।



Source link

अभी अभी की खबरें