मऊ। सहायक आयुक्त खाद्य मंजूषा सिंह ने नगर सहित जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील योजना का निरीक्षण किया। साथ तहरी और सूजी के हलवे के नमूने एकत्र कर शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए।
इमिलिया स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोई घर का निरीक्षण किया। मौके पर साफ-सफाई के प्रति जरूरी दिशा निर्देश दिया। तैयार तहरी का सर्विलांस नमूना संग्रहित किया। मौके पर उपस्थित 40 छात्र-छात्राओं, रसोइयों, शिक्षकों को व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न आयामों के प्रति सभी को जागरूक कर प्रशिक्षित किया गया। सहादतपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे के रसोई घर का निरीक्षण किया। तैयार तहरी और सूजी के हलवा का सर्विलांस नमूना संग्रहित किया। इसी क्रम में दरगाह मधुबन स्थित कंपोजिट विद्यालय के रसोई घर का निरीक्षण किया। तैयार तहरी का सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, रसोइयों, शिक्षकों को व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। घोसी स्थित परिषदीय जूनियर हाई स्कूल घोसी के रसोई घर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के प्रति शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया। मीनू के अनुसार मौके पर तैयार तहरी का सर्विलांस नमूना संग्रह किया। 105 छात्र-छात्राओं, रसोइयों, शिक्षकों को व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक कर प्रशिक्षित किया।
