शामली: किसानों की विभिन्न समस्याओं और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शामली कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष शांता प्रधान के नेतृत्व में किसानों ने करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

गन्ना मिल चलने से पहले बकाया भुगतान की मांग

ChiniMandi WhatsApp Channel

भाकियू ने थानाभवन गन्ना फैक्टरी पर किसानों के लंबित गन्ना भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों ने मांग की कि आगामी पेराई शुरू होने से पहले पिछला बकाया भुगतान कराया जाए।प्रदर्शन के दौरान ऊन मिल पर 80 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया भुगतान का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि, यदि किसानों का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ओवरलोड और बिना नंबर वाले वाहनों पर रोक की मांग

भाकियू ने शामली की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और जुगाड़ वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। यूनियन ने एआरटीओ द्वारा 10 से 15 वर्ष पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर भी आपत्ति जताते हुए इसे रोकने की मांग रखी। किसानों ने खेतों में आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। उन्होंने आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग की।भाकियू ने स्पष्ट किया कि गन्ना भुगतान समेत किसानों की अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाएगा।

Bioenergy Times








!function(f,b,e,v,n,t,s)
{if(f.fbq)return;n=f.fbq=function(){n.callMethod?
n.callMethod.apply(n,arguments):n.queue.push(arguments)};
if(!f._fbq)f._fbq=n;n.push=n;n.loaded=!0;n.version=’2.0′;
n.queue=[];t=b.createElement(e);t.async=!0;
t.src=v;s=b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t,s)}(window, document,’script’,
‘https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘321468113195282’);
fbq(‘track’, ‘PageView’);



Source link