गंगा एक्सप्रेसवे की टोल लेन में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से रविवार से सोमवार तक हुई बारिश से जलभराव हो गया। कार्यदायी संस्था ने पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाया। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता की कलई बारिश ने खोल दी है। पहली ही बारिश में सड़क में कई जगह दरार आ गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यदायी संस्था ने मरम्मत कराई थी। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे की सेफ्टी वॉल और सड़क के बीच में भरने वाले बारिश के पानी की कोई निकासी व्यवस्था नहीं गई है।
रविवार की रात और सोमवार दिन में हुई बारिश से एक्सप्रेसवे व सेफ्टी वॉल के बीच बारिश का पानी इतना अधिक बढ़ गया कि गंगा एक्सप्रेसवे की टोल लेन दो में जलभराव हो गया। टोल प्लाजा पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कार्यदायी संस्था को पंपसेट की मदद लेनी पड़ी। टोल मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि बारिश का पानी भरा है, जिसे निकलवाया जा रहा है।
