न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Tue, 08 Sep 2026 01:45 PM IST

Orai News: उरई के अजनारी रोड पर मोहित यादव को चाकू मारने के बाद गोली मारने के मामले में पुलिस ने रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर और अजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं।


Orai young man was stabbed and shot with a pistol FIR was registered against four named individuals

जानकारी देते पुलिस अधिकारी
– फोटो : amar ujala



विस्तार

उरई जिले में कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड पर युवक मोहित यादव को चाकू मारकर घायल करने के बाद तमंचे से गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर और अजय सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।


फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर सुरक्षित कर लिया। घायल मोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें