एटा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर… सड़क किनारे बैठे बेजुबान पशुओं को कुचला, तीन की मौत

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया.

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. थाना रिजोर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे बैठे बेजुबान पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण हादसे में दो गाय और एक भैंस समेत कुल तीन पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए.

रामनगर गांव के पास देर रात हुआ हादसा: जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 नवंबर की देर रात थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रामनगर के समीप हुई. अलीगढ़ जिले से मोरम खाली कर शिकोहाबाद की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक (संख्या HR 74 B 9897) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और वहां बैठे कई पशुओं को कुचलता चला गया, जिससे तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई.

धमाके की आवाज से खुली ग्रामीणों की नींद

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के घरों में सो रहे ग्रामीण दहशत में बाहर निकल आए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. पशुओं को कुचलने के बाद बेकाबू ट्रक आगे जाकर एक गड्ढे में फंस गया, जिसके चलते वह वहीं रुक गया.

ये भी पढ़ें: Ramgarh Accident: पत्नी बनी थी सरकारी टीचर खुशी में परिवार समेत मंदिर जा रहे थे विवेक, सड़क हादसे ने छीनी 13 जिंदगियां

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही रिजोर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में लेकर नाराज ग्रामीणों को शांत कराया. इसके बाद मृत पशुओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

अभिषेक पचौरी

अभिषेक पचौरी

अभिषेक पचौरी TV9 भारतवर्ष न्यूज़ चैनल में उत्तर प्रदेश के एटा से संवाददाता हैं. नेशनल न्यूज़ चैनल और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल का लंबा अनुभव है. इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर के तौर पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. अभिषेक पचौरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं. 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2016 में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरुआत की, जहां उन्होंने लगभग दो वर्षों तक काम किया. इस दौरान वर्ष 2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और यूपी निकाय चुनाव जैसे बड़े घटनाक्रमों को बारीकी से कवर किया. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2018 से वर्ष 2020 तक नवभारत टाइम्स में कार्य किया. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की व्यापक कवरेज के साथ-साथ वर्ष 2020 में कोविड जैसी महामारी के दौरान समाचार संकलन कर संस्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद वर्ष 2021 में वो TV9 भारतवर्ष से जुड़े.

Read More



Source link

अभी अभी की खबरें