एटा के लालपुर जहांगीराबाद गांव में गुरुवार को करीब 50 महिलाओं ने शराब की दुकानों पर हंगामा किया। लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाओं ने देसी और कंपोजिट शराब की दुकानों में तोड़फोड़ कर बोतलें और पेटियां बाहर फेंक दीं। हंगामा बढ़ता देख दोनों दुकानों के सेल्स
.
महिलाओं का आरोप है कि पति और बच्चों के रोज शराब पीने से कई परिवारों के हालात खराब हो चुके हैं। शराब के कारण सेहत पर असर पड़ रहा है, पति घर में मारपीट करते हैं और जरूरतों पर ध्यान नहीं देते।
सेल्समैन नरेंद्र कुमार और विपिन कुमार ने बताया कि महिलाओं ने ताले तोड़कर शराब बाहर फेंकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। आबकारी प्रभारी कुलदीप कुमार चौहान ने बताया कि कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो के आधार पर महिलाओं की पहचान कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और कार्रवाई होगी।



