{“_id”:”6aeaa93a6e8642a4b8067f7e”,”slug”:”guard-assaults-attendant-at-sn-medical-college-in-agra-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एसएन में गार्डों की गुंडागर्दी: बेटी को दिखाने आए पिता से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, मासूम को लगी चोट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एसएन मेडिकल काॅलेज में गार्डों ने की गुंडागर्दी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों की मनमानी और संवेदनहीनता का मामला एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गार्ड एक मरीज को घेरकर नोकझोंक और उसका पर्चा निरस्त कराने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के अनुसार, नाई की मंडी निवासी वाजिद अपनी पांच साल की बेटी का इलाज कराने एसएन मेडिकल कॉलेज आए थे। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सामने उन्होंने अपनी बाइक एंबुलेंस मार्ग पर खड़ी कर दी। इस पर तैनात गार्डों ने एंबुलेंस का रास्ता बाधित होने का हवाला देते हुए बाइक हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद नोकझोंक में बदल गया। इस दौरान उनके साथ मौजूद मासूम बेटी को चोट भी लग गई।
मामले में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि तीमारदार के एंबुलेंस के रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

