‘ऐसी पूजा से भगवान खुश नहीं होंगे’:यमुना में गंदगी का ढेर देख बोले पद्म भूषण अनिल जोशी, लोगों से की ये अपील – Padma Bhushan Dr Anil Joshi Expressed Concern Over Pollution In Yamuna River

बाढ़, तूफान और भूकंप प्राकृतिक विभीषिका का बार-बार संदेश है। समझ लेना…ये प्रकृति का नाश नहीं, भविष्य का सर्वनाश है। अब पर्यावरण बचाओ नहीं जीवन बचाओ नारे की जरूरत है। ये बातें पर्यावरणविद पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी ने हाथीघाट स्थित गुरु वशिष्ठ मानव सर्वांगीण विकास सेवा समिति के कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कहीं। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना समेत देश की सभी नदियां दुर्दशा का शिकार हैं। उन्होंने यमुना नदी पर लगे गंदगी के ढेर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसी पूजा से भगवान खुश होने वाले नहीं हैं। उन्होंने लोगों से जल, हवा और जंगल बचाने के लिए स्वयं से ही शुरुआत करने की अपील की। सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित अश्वनी मिश्रा ने कहा कि पद्म भूषण की प्रेरणा से पर्यावरण-यमुना बचाने के अभियान को और गति मिलेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ….




Source