माधौगढ़,जालौन, 21 जुलाई। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच अभियान के अंतर्गत माधौगढ़ क्षेत्र में मंगलवार, 21 जुलाई को प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए पीटीओ आनंद राय के नेतृत्व में अनाधिकृत एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान दो स्लीपर बसों सहित कुल 9 वाहनों को निरुद्ध (सीज) किया गया, जबकि अनाधिकृत रूप से संचालित 10 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई का उद्देश्य बिना वैध परमिट, कर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संचालन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाना तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

पीटीओ आनंद राय ने बताया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा वैध परमिट के साथ ही वाहनों का संचालन करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें