ग्राम बावली में अचानक धंसी जमीन, ग्रामीणों में दहशत

रोड के नीचे धंसी जमीन, प्रशासन से मदद की गुहार

कुठौदं,जालौन:- विकासखंड कुठौंद के ग्राम बावली में सोमवार को अचानक जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। ग्राम बावली निवासी देवी दयाल प्रजापत के मकान के सामने लगभग 10 फुट चौड़ी, 15 फुट लंबी और 8 से 10 फुट गहरी जमीन फट गई। इस कारण वहां बना सीसी रोड बीच में टूटकर हवा में लटक गया है और पूरा रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जमीन धंसने से हुए बड़े गड्ढे को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस रास्ते से रोजाना दर्जनों बच्चे और बुजुर्ग निकलते हैं। टंगा हुआ रोड कभी भी गिर सकता है, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी और स्थानीय प्रशासन को दे दी है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।
ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल टीम भेजकर स्थल का निरीक्षण कराया जाए और सुरक्षा के साथ रोड की मरम्मत कराई जाए। अन्यथा बरसात में स्थिति और बिगड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें