{“_id”:”6ad225e0c6f79e2a8b02521d”,”slug”:”auraiya-smuggler-arrested-with-drugs-worth-rs-20-lakh-2026-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”औरैया: 20 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोकीन, एमडीएमए टैबलेट और मेथामफेटामाइन पाउडर बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गिरफ्त में आरोपी पुनीत प्रताप सिंह
– फोटो : अमर उजाला
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार तड़के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत की कोकीन, एमडीएमए टैबलेट और मेथामफेटामाइन पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी गाजियाबाद से मादक पदार्थ लाकर शहर व आसपास के क्षेत्रों में बेचता था।
एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। एक तस्कर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खेप खपाने की फिराक में फंफूद रोड पर नहर पुल के आगे खड़ा था। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे संदिग्ध को दबिश देकर पकड़ा गया।
पकड़े गए युवक की पहचान शहर के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी पुनीत प्रताप सिंह उर्फ प्रगत के रूप में हुई। पुलिस उपाधीक्षक यातायात मनोज कुमार गंगवार की मौजूदगी में तलाशी ली गई। उसके पास से 44.55 ग्राम कोकीन, 4.32 ग्राम एमडीएमए एक्स्टसी टैबलेट और 2.92 ग्राम मेथामफेटामाइन पाउडर मिला। इसके अलावा 600 रुपये नकद और एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
बरामद मादक पदार्थों की बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पुनीत प्रताप सिंह ने बताया। वह कोकीन, एमडीएमए एक्स्टसी टैबलेट और मेथामफेटामाइन पाउडर नशे के आदी लोगों को बेचता था। आरोपी इन महंगी ड्रग्स को गाजियाबाद से लाकर जिले में सप्लाई करता था। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
