चेहरे पर घूंघट और हाथ में डंडा लेकर पहुंची महिलाएं

कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अनौगी गांव में स्थित देसी शराब की दुकान के बाहर गांव की महिलाओं ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान महिलाएं अपने चेहरे पर घूंघट करके और हाथों में डंडे लेकर शराब की दुकान पर पहुंच गईं और शराब की दुकान बंद करवाने की जिद पर अड़ गईं।

महिलाओं ने हंगामा किया तो शराब की दुकान चलाने वाले सेल्समैन से महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया लेकिन महिलाओं ने चेतावनी दी है।

महिलाओं का कहना है कि देसी शराब की दुकान में सुबह 4:00 बजे से ही अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री होने लगती है जिसकी वजह से गांव के पुरुष सुबह से ही शराब की दुकान से अवैध रूप से शराब खरीद कर ले आते हैं और सुबह से ही शराब के नशे में हो जाते हैं जिसके चलते महिलाओं को हंगामा करना पड़ रहा है।



Source link

अभी अभी की खबरें