कन्नौज में प्रेमी से शादी करने की जिद पर 20 साल की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने धमकी दी कि अगर बॉयफ्रेंड से मेरी शादी नहीं कराई, तो मैं कूद जाऊंगी। इसकी जिम्मेदारी मेरे घरवालों और पुलिस की होगी। पुलिसकर्मी बॉयफ्रेंड को काफी देर तक मनाते रहे।

.

करीब 2 घंटे के ड्रामे के बाद लड़का सिंदूर की डिब्बी लेकर टावर पर चढ़ा। वहां उसने लड़की की मांग भरी। इसके बाद दोनों नीचे उतरे। दोनों का 5 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों के घरवालों ने दूसरी जगह उनकी शादी तय कर दी थी। मामला सौरिख थाना क्षेत्र का सुबह शनिवार सुबह 10:30 बजे का है।

पहले 2 तस्वीरें देखिए…

पुलिस और गांववालों ने लड़की को नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।

पुलिस और गांववालों ने लड़की को नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।

बॉयफ्रेंड ने जब टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भरा, तब वह नीचे उतरी।

बॉयफ्रेंड ने जब टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भरा, तब वह नीचे उतरी।

दोनों एक ही जाति के, घरवाले नहीं मान रहे थे

रेरी रामपुर गांव के रहने वाले मनीष (22) और आशिकी (20) का 5 साल से अफेयर चल रहा है। दोनों के घरों की दूरी 50 मीटर है। दोनों की जातियां भी एक हैं और दोनों किसान-मजदूर परिवार से हैं। मनीष और आशिकी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं थे।

मनीष के घर में पिता रामपाल, मां के अलावा 3 बहनें और एक बड़ा भाई है। सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। मनीष पहले अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन 2-3 साल से गांव में ही पिता के काम में हाथ बंटाता था। वहीं, आशिकी के घर में पिता रामविलास और एक 15 साल का छोटा भाई है। 14 साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। करीब 3 साल पहले पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

मनीष के घरवालों ने उसकी शादी मैनपुरी में तय कर दी थी। वहीं, आशिकी के घरवालों ने भी 5 महीने पहले उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था, लेकिन वह राजी नहीं थी। शादी फिक्स होते ही मनीष ने आशिकी से दूरी बना ली और बात करना बंद कर दिया था।

पुलिसकर्मियों ने मनीष को समझाया, तब वह ऊपर जाकर गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भरने को राजी हुआ।

पुलिसकर्मियों ने मनीष को समझाया, तब वह ऊपर जाकर गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भरने को राजी हुआ।

50 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर शोर मचाया

शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे आशिकी गांव के बाहर लगे एयरटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर की ऊंचाई करीब 100 फीट है। 50 फीट पर पहुंचकर आशिकी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पता चलते ही गांववालों के साथ आशिकी और मनीष के घरवाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

गांववाले और पुलिसवाले आशिकी को समझाते रहे और नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। उसने साफ कहा कि या तो मेरी शादी मनीष से कराओ, वरना मैं यहां से नीचे कूद जाऊंगी। मैंने 5 साल इस लड़के से प्यार किया है। अब या तो इससे शादी होगी या मैं जान दे दूंगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस और मेरे घरवालों की होगी।

पुलिस और गांववालों ने आशिकी को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।

पुलिस और गांववालों ने आशिकी को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही।

पुलिसवालों के समझाने पर मनीष शादी करने को राजी हुआ

इसके बाद पुलिसवालों ने मनीष को फोन करके बुलाया। मनीष कहने लगा कि शादी तय होने के बाद से मेरी इससे कोई बात नहीं होती। पहले मेरा अफेयर था, लेकिन आशिकी के घरवाले मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। हालांकि, आशिकी की जिद और पुलिसवालों के समझाने पर मनीष टावर पर चढ़ने को तैयार हुआ।

मनीष को सिंदूर की डिब्बी देकर ऊपर भेजा गया। वहां मनीष ने आशिकी की मांग भरी और नीचे आने के लिए राजी किया। करीब 2 घंटे के ड्रामे के बाद मनीष आशिकी को लेकर नीचे उतरा। इसके बाद पुलिसवालों ने दोनों दोनों पक्षों को समझाया और लड़की को उसके घरवालों के हवाले कर दिया।

आशिकी के पिता रामविलास ने बताया कि डेढ़ महीने बाद बेटी ही शादी होनी थी।

आशिकी के पिता रामविलास ने बताया कि डेढ़ महीने बाद बेटी ही शादी होनी थी।

आशिकी के पिता रामविलास का कहना है- मैंने चार-पांच महीने पहले बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। उसकी शादी में अब करीब डेढ़ महीने का समय बाकी था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। इसी बीच बेटी ने शादी से इनकार कर दिया और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसका अंदाजा नहीं था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह चौधरी ने बताया-

QuoteImage

युवती लगातार कूदकर जान देने की धमकी दे रही थी। लड़के ने मांग भरकर उसे नीचे उतरने पर राजी किया। फिलहाल दोनों को समझाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

QuoteImage

——————————

यह खबर भी पढ़िए…

बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला, 4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं

बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर की पहचान की। पूरी खबर पढ़िए…



Source link