Prayagraj News: सरदार पटेल सेवा संस्थान में रविवार को आयोजित अपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली में रविवार को उमड़ी हजारों की भीड़ के जरिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एनडीए में अधिक सीटों की दावेदारी ठोक दी। खचाखच भरे संस्थान को देखकर गदगद अनुप्रिया ने सीधे अधिक सीटों की मांग तो नहीं की, लेकिन पार्टी के चुनावी प्रदर्शन का सिलसिलेवार आंकड़ा पेश कर गठबंधन में अपनी बढ़ती राजनीतिक ताकत का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि 2002 में पार्टी के चार विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2012 में डॉ. सोनेलाल पटेल के निधन के बाद कठिन दौर में भी वाराणसी से एक विधायक ने पार्टी का खाता खोला।
Prayagraj News: 2027 में 100% स्ट्राइक रेट का लक्ष्य लेकर उतरेगा अपना दल
2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार दो सांसद संसद पहुंचे। 2017 में 11 सीटों पर चुनाव लड़कर नौ विधायक और 2022 में 17 सीटों पर मैदान में उतरकर 13 विधायक जिताने में सफलता मिली। अनुप्रिया ने कहा कि आज पार्टी विधानसभा, विधान परिषद और संसद तक में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जितनी सीटों पर लड़े, सभी पर जीत हासिल करने यानी 100 फीसदी स्ट्राइक रेट का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया। प्रयागराज में भी पार्टी की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया।जाम में फंसीं समर्थकों को लेकर आ रही बसेंअपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली में समर्थकों को लेकर आ रही कई बसें जाम में फंस गईं। रैली शुरू होने के बाद भी जब बसें कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचीं तो मंच पर मौजूद प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने पुलिसकर्मियों से बसों को रैली स्थल तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने पहले शास्त्री पुल और फिर नैनी ब्रिज पर समर्थकों की बसें फंसे होने की जानकारी मंच से दी। इसके बाद पुलिस ने बसों को जाम से निकलवाकर रैली स्थल तक पहुंचाया। अलोपीबाग, मधवापुर और बैरहना में वाहन घंटों फंसे रहे। परेड की सड़कों पर भी जाम के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
Prayagraj News: यूपी में तीसरी ताकत है अपना दल एस : अनुप्रिया
संविधान की किताब लेकर घूमने से नहीं मिलेगी सत्ता, राहुल गांधी पर जमकर बरसीं अनुप्रिया पटेल
