{“_id”:”6b0a9e89aaee95ffe701a849″,”slug”:”farrukhabad-bams-student-dies-by-hanging-body-found-in-hostel-room-police-investigating-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फर्रुखाबाद: बीएएमएस छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, छात्रावास के कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

अस्पताल में कॉलेज के छात्रों को समझाते प्रबंधन के लोग
– फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के प्रथम सेमेस्टर के छात्र आगरा के उखरा मार्ग राजपुर चुंगी स्थिति गुरुगोविंद नगर निवासी श्यामपाल सिंह के पुत्र हरिओम सिंह (25) ने कॉलेज स्थित पुरुष छात्रावास के कमरा नंबर 304 में शनिवार दोपहर में फंदा लगा लिया।
छात्रावास के अन्य छात्रों ने उसे लटका देखा, तो आनन-फानन उतारा। दोस्त शौर्य दीक्षित और वार्डन हरगोविंद पाराशर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद हरिओम सिंह को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
