Kannauj Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह टॉयलेट के लिए खड़ी ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस में आगरा की ओर से आ रहे आलू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब 35 छात्र घायल हो गए।

कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 पर टॉयलेट के लिए खड़ी स्कूली बच्चों से भरी बस में आगरा की ओर से आ रहे आलू लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जनपद कौशांबी स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं वृंदावन और मथुरा के शैक्षणिक भ्रमण व पिकनिक से बस द्वारा वापस कौशांबी लौट रहे थे।

टॉयलेट के लिए रुकी हुई थी बस

बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे। मंगलवार सुबह जब बस ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 209.9 के पास टॉयलेट के लिए रुकी हुई थी, तभी पीछे से आ रहे आलू लदे अनियंत्रित ट्रक ने बस में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर बच्चों की चीख-पुकार मच गई।

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार पहुंचे अस्पताल

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचे। अधिकारियों ने घायल बच्चों और स्कूल स्टाफ का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

डीएम और एसपी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गंभीर रूप से घायल बच्चों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई और जांच शुरू किए जाने की जानकारी दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

अधिकारियों ने घायल छात्रों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई और जांच शुरू होने की बात कही है। वहीं, घटना की सूचना पर बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बच्चों के परिवारों में मचा कोहराम

स्कूल बस के भीषण हादसे की खबर जैसे ही कौशांबी पहुंची, बच्चों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खुशी-खुशी शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक के लिए भेजा था, उन्हें इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने पर गहरा सदमा लगा।

इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। चार मासूम बच्चों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजन अपने बच्चों की कुशलता जानने के लिए अस्पताल और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।

Author

Faizan Pathan

फैजान पठान, संवाददाता दैनिक अग्र भारत समाचार, पिछले पाँच वर्षों से भी अधिक राजनीति और सामाजिक सरोकारों पर गहन रिपोर्टिंग कर रहा हु। मेरी लेखनी समाज की सच्चाइयों को सामने लाने और जनसमस्याओं को आवाज़ देने के लिए जानी जाती है। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित पत्रकारिता के करता आया हु और करता रहूंगा। ( कलम से सच बोलना मेरी पहचान है। )

Author

Faizan Pathan

फैजान पठान, संवाददाता दैनिक अग्र भारत समाचार, पिछले पाँच वर्षों से भी अधिक राजनीति और सामाजिक सरोकारों पर गहन रिपोर्टिंग कर रहा हु। मेरी लेखनी समाज की सच्चाइयों को सामने लाने और जनसमस्याओं को आवाज़ देने के लिए जानी जाती है। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित पत्रकारिता के करता आया हु और करता रहूंगा। ( कलम से सच बोलना मेरी पहचान है। )



Source link

अभी अभी की खबरें