चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास कंटेनर और ऑटो की टक्कर हो गई। बड़ौरी निवासी सौरभ कुमार सोमवार को ऑटो लेकर टोल प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। तभी कंटेनर से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे के बाद टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक के पैर में चोट आई है। दुर्घटना में शामिल कंटेनर और उसका चालक मौके पर ही मिले हैं। घायल ऑटो चालक को इलाज के जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले गए। परिजन की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Source link

अभी अभी की खबरें