झांसी। कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व बुंदेलखंड जोन के प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस बुंदेलखंड प्रांत निर्माण की पक्षधर है और इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बुंदेलखंड की जनता के साथ धोखा किया है। बुंदेलखंड के विकास की बजाय यहां के लोगों का दोहन ही किया है। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैनआदित्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा, डॉ. सुनील तिवारी, मुकेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंह पारीछा, इदरीश खान, बलवान सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने और अंत में आभार भरत राय ने व्यक्त किया। राष्ट्रीय सचिव ने एक स्थानीय होटल में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला गुड्डू राजा, कुंवर मुकुट सिंह, पंकज मिश्रा नोटा, अखिलेश गुरुदेव, अमीरचंद आर्य आदि ने उनका स्वागत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें