Kanpur News: एक दिन पहले गड्ढे बचाने में डंपर-स्कूली बस की टक्कर में शिक्षिका की मौत हुई थी।

बिधनू में हरबसपुर मार्ग पर जर्जर सड़क
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac124aa5e247a5ab60a6cf4″,”slug”:”kanpur-passenger-injured-after-vehicle-collides-with-auto-rickshaw-while-swerving-to-avoid-a-pothole-2026-10-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: अब गड्ढे बचाने में ओमनी-ऑटो से जा भिड़ी, यात्री घायल, 24 घंटे के भीतर इस मार्ग पर दूसरी दुर्घटना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बिधनू में हरबसपुर मार्ग पर जर्जर सड़क
– फोटो : अमर उजाला
बिधनू में हरबसपुर पंचायत घर के पास सड़क के गड्ढे बचाने की कोशिश में शनिवार को तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो में पीछे से जा भिड़ी। ऑटो के किनारे बैठे मूसानगर निवासी दिलीप कुमार (50) के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें बिधनू सीएचसी से रेफर किया गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए।
ऑटो चालक पप्पू के मुताबिक वह मूसानगर से तीन सवारियां लेकर नौबस्ता जा रहे थे। पंचायत घर के पास लघुशंका के लिए ऑटो सड़क किनारे रोका। तभी पीछे से आ रही ओमनी के चालक ने सड़क के गड्ढे से बचने का प्रयास किया। वाहन अनियंत्रित हुआ और ऑटो में भिड़ गया। बता दें कि हरबसपुर में शुक्रवार को भी इसी मार्ग पर सड़क के गड्ढे बचाने में डंपर की स्कूली बस से टक्कर हो गई थी।