{“_id”:”6b032d18e1c1155caf0e3eed”,”slug”:”kanpur-three-arrested-for-stealing-bundles-of-wires-from-kesco-workshop-31-000-recovered-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: केस्को वर्कशॉप से तारों के बंडल चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 31 हजार बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तार चोरी करने वाले आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
ग्वालटोली के खलासी लाइन स्थित केस्को वर्कशॉप से कॉपर और एल्युमिनियम के तारों के बंडल चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान खलासी लाइन निवासी नितिन, मकबरा निवासी अदनान और आकाश ठाकुर के रूप में हुई। आरोपियों ने चोरी के तार बेच दिए थे। पुलिस ने उनसे 31,250 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक गैंगस्टर है, उसके खिलाफ हत्या समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि केस्को वर्कशॉप से तारों के बंडल चोरी होने के मामले में दो नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में तीनों के नाम सामने आए थे। पुलिस टीम ने रविवार रात 12:05 बजे वीआईपी रोड से मैगजीन घाट की ओर जाने वाले रास्ते से तीनों को गिरफ्तार किया। नितिन के खिलाफ कर्नलगंज थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। अदनान पर एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के दो मुकदमे हैं। वहीं, आकाश ठाकुर के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, आबकारी और एससी-एसटी एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।

