{“_id”:”6b01f5c0e35b2b3dab093f0c”,”slug”:”devotees-bow-their-heads-at-the-feet-of-khatu-shyam-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-164330-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghazipur News: खाटू श्याम के चरणों में झुके भक्तों के शीश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खाटू श्याम के चरणों में झुके भक्तों के शीश वाली खबर में…फोटो-19-नंदगंज के संकट मोचन मंदिर में
गाजीपुर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने विधि-विधान से खाटू श्याम का पूजन किया। साथ ही लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। सादात में खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुरद्वारा मंदिर के पास से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। नंदगंज बाजार में संकट मोचन मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने केक काटकर बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर अमन जायसवाल, कुश सिंह, सुदामा पासवान, राहुल गोंड, विशाल आदि मौजूद रहे।
