Directive to deduct one day's salary of 39 BLOs

बांसडीह विधायक केतकी सिंह को स्वगणना का प्रमाण पत्र सौंपते बीएलओ।जागरुक पाठक

घोघा। जनगणना-2027 के तहत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान में रविवार को विधायक केतकी सिंह ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ भागीदारी की। उन्होंने मैरीटार गांव स्थित अपने आवास पर स्वयं और परिवार के सदस्यों की स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान तहसीलदार नितिन कुमार सिंह ने प्रक्रिया संपन्न कराने में सहयोग किया।


विधायक केतकी सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर स्वयं और परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विकसित राष्ट्र के निर्माण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त सटीक आंकड़े देश और समाज की वास्तविक स्थिति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्व-गणना के माध्यम से लोग घर बैठे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।



Source link