{“_id”:”6b032e646c2c0ffdb60a8c6e”,”slug”:”varanasi-and-lucknow-have-secured-a-spot-in-the-final-gonda-news-c-100-1-slko1028-170372-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gonda News: वाराणसी और लखनऊ ने फाइनल में बनाई जगह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
गोंडा। जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वाराणसी और लखनऊ मंडल की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। सोमवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने अयोध्या को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ और बस्ती के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की। हाफ टाइम तक भी लखनऊ की टीम 1-0 से आगे थी। रविवार को मैच के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी की डॉ. ज्योत्सना और डॉ. राकेश श्रीवास्तव रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी रंजीत राज, मैच कमिश्नर अयूब शाह, खेल प्रशिक्षक विशाल तिवारी, विनोद जायसवाल, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज, राम मनोज, हरिओम जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
