पनकी रतनपुर निवासी महिला ने चार नामजद समेत पांच-छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे पड़ोसियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी लोग एकराय होकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए।




आरोपियों ने उनकी सास-ससुर, पति, देवर देवरानी पर हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं से छेड़छाड़ की। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें