Kanpur: Rush to reach home for Chhath; many trains show 'regret' status for reservations

कानपुर सेंट्रल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनों के साथ छठ मनाने की आस में घर लौट रहे यात्रियों के लिए रेल सफर मुश्किल हो गया है। दिवाली के बाद छठ पूजा पर बिहार और पूर्वांचल जाने वालों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ पड़ी है। कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में आरक्षण रिग्रेट हो गया है, जबकि वेटिंग 172 तक पहुंच गई है।


जनरल बोगियों में जगह नहीं मिलने पर यात्री आरक्षित कोचों में सवार हो रहे हैं। कुछ यात्रियों को शौचालय के आसपास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। भीड़ का दबाव जनरल ही नहीं, स्लीपर और एसी कोचों में भी दिखाई दे रहा है। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत, आनंद विहार तेजस राजधानी, ब्रह्मपुत्र मेल, हमसफर और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति में आरक्षण रिग्रेट हो चुका है। जनरल टिकट लेकर आरक्षित बोगियों में घुसने वाले यात्रियों से पहले से सीट बुक कराने वालों को परेशानी हो रही है। शिकायत मिलने पर रेलवे ऐसे यात्रियों को कोचों से बाहर कर रहा है।

 



Source link