Kanpur Age bows down before passion Dr Ashish and Anshul Sharma become Ironmen making the impossible possible

डॉ. आशीष और अंशुल शर्मा
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उम्र, व्यस्तता और जिम्मेदारियां अगर बहाना बन जाएं, तो मंजिल दूर हो जाती हैं। वहीं, मजबूत हौसला और अनुशासन हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं। शहर के डॉ. आशीष महेंद्र (58) और अंशुल शर्मा (47) ने अपनी उपलब्धियों से यही साबित किया है। दोनों ने फिटनेस के प्रति समर्पण से शहर का नाम रोशन किया है।



खैराबाद आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आशीष महेंद्र ने 58 वर्ष की उम्र में मिसाल कायम की। एक नवंबर को गोवा में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता के 55-60 आयु वर्ग में उन्होंने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने आठ घंटे 30 मिनट में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी कर आयरनमैन का खिताब हासिल किया।



Source link