हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में संपूर्ण भारतीय संस्कृति की झलक नजर आएगी। इसमें समाज के सभी घटकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कानपुर में पहली बार लगने वाले इस मेले की तैयारी बैठक में मुख्य अतिथि आरबीआई के पूर्व निदेशक राष्ट्र चिंतक डॉ. गुरु मूर्ति ने कहा कि आवश्यकता हिंदू समाज को केवल यूनिफाई करने की नहीं बल्कि हार्मोनाइज करने की है। अर्थात समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़कर एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करना है। हिंदू दर्शन केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है।
