{“_id”:”6af8a5479ac40056370723ef”,”slug”:”kanpur-woman-allegedly-incited-to-commit-suicide-after-dowry-demands-go-unmet-2026-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: दहेज न देने पर युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महाराजपुर थाना
– फोटो : अमर उजाला
महाराजपुर थाना क्षेत्र के छतमरा गांव में पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार करने और युवती को जहर की पुड़िया देकर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एसीपी चकेरी के कार्यालय में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ने उत्तरीपुरा क्षेत्र के एक युवक से शादी तय की थी। 16 अक्तूबर को छतमरा के प्रताप मैरिज हॉल में तिलक हुआ। आरोप है कि वर पक्ष ने कार और बुलेट के लिए पांच लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। आरोप है कि 22 अक्तूबर को रिश्ता तय कराने वाले चाचा-चाची दो पुड़िया लेकर पहुंचे। रुपये न मिलने पर जहर खाकर मरने के लिए कहा। परेशान युवती ने शुक्रवार को पुड़िया से जहर निगल लिया। परिजन ने उसे गंभीर हालत में चकेरी मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच और बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

