Accusation of deliberately driving a Scorpio over an elderly person sitting on the footpath

फोटो 33:: कार के आगे वाले पहिए के नीचे दबे तुलसीराम सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना। स्रोत वीडियो ग

इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की मौत के मामले में पौत्र ने गांव के प्रधान और उनके बेटे पर जानबूझकर स्कॉर्पियो चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पौत्र का दावा है कि बीआर रिसॉर्ट के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। शुरुआत में परिवार इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ सड़क हादसा मान रहा था।


मृतक तुलसीराम के पौत्र गौतम ने बताया कि उनके बाबा शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। कुछ दूर जाने के बाद लॉयन सफारी रोड पर बीआर रिसॉर्ट के सामने फुटपाथ पर बैठ गए। आरोप है कि इसी दौरान गांव के प्रधान ने अपनी स्कॉर्पियो फुटपाथ पर बैठे तुलसीराम पर चढ़ा दी। इसके बाद प्रधान और उनके बेटे ने शव को किनारे कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के करीब 40 मिनट बाद परिवार को सूचना मिली कि तुलसीराम को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुरुआत में परिजनों को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका थी। परिवार ने पूरे दिन घटना की जानकारी जुटाई। शाम करीब सात बजे बीआर रिसॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज देखने पर घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link