{“_id”:”6ae77b013f9a09d148000ab6″,”slug”:”kanpur-iit-students-groove-to-dil-chahta-hai-feet-tap-to-the-melodious-voice-of-bollywood-singer-shaan-2026-11-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: दिल चाहता है… पर झूमे आईआईटी के छात्र, बॉलीवुड गायक शान की सुरीली आवाज पर थिरके कदम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बॉलीवुड गायक शान
– फोटो : अमर उजाला
रोशनी से जगमगाता परिसर, तेज संगीत की धुन, हवा में गूंजती तालियां और हर गीत पर थिरकते सैकड़ों कदम… रविवार की शाम आईआईटी कानपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि-2026 के समापन का। बॉलीवुड गायक शान ने मंच संभाला तो छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शान ने जैसे ही दिल चाहता है… गाना गया तो यहां खड़ा हर छात्र थिरकने लगा।
‘हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना…’, ‘मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन…’ जैसे लोकप्रिय गीतों की शुरुआत होते ही छात्र सुर में सुर मिलाने लगे। कोई दोस्तों के साथ झूमता नजर आया तो कोई मोबाइल में इस यादगार शाम को कैद करने में जुटा रहा। शान की आवाज और गीतों की धुन पर पूरा परिसर संगीत के रंग में रंग गया। हर अगली प्रस्तुति के साथ जोश और बढ़ता गया।

