{“_id”:”6b02dcb3c77643b8ed0278fb”,”slug”:”shamli-body-of-a-dentist-s-wife-found-hanging-in-agarwal-colony-she-had-been-undergoing-treatment-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शामली: अग्रवाल कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला डेंटिस्ट की पत्नी का शव, एक साल से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ज्योति की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन नगर की अग्रवाल कॉलोनी में रविवार दोपहर डेंटिस्ट की पत्नी ज्योति का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पति खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पति के अनुसार, ज्योति कई माह से डिप्रेशन में थी। उसका उपचार चल रहा था और उसने लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था।
