{“_id”:”6af1f7ac67b81b847d0d4f34″,”slug”:”kanpur-31-fires-reported-on-diwali-chaos-ensues-across-homes-factories-and-shops-2026-11-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: दीपावली पर 31 जगह लगी आग, घरों से फैक्टरी और दुकानों तक मची अफरा-तफरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आग बुझाते दमकलकर्मी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली पर आतिशबाजी के बीच शहर में आग लगने की 31 घटनाओं ने दमकल विभाग को लगातार दौड़ाया। रविवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं घर तो कहीं दुकान, फैक्ट्री, कबाड़ और वाहनों में आग लगने की सूचना मिली। सबसे गंभीर घटनाओं में चकेरी के श्याम नगर स्थित गद्दा-तकिया बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग रही। बर्रा में मोबाइल की दुकान, नौबस्ता में अभिनंदन गेस्ट हाउस और चकरपुर फल-सब्जी मंडी में भी आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। 24 घंटे के भीतर 31 घटनाओं के बावजूद राहत की बात यह रही कि किसी अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई।
आग की घटनाओं का सिलसिला रविवार शाम से तेज हुआ। रायपुरवा के आचार्य नगर में मकान और कूड़े के ढेर में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। कलक्टरगंज में अनिल नमकीन भंडार के पास एक घर, कर्नलगंज में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के कमरे और ग्वालटोली में राशिद लाइट हाउस के सामने कूड़े के ढेर में आग लगी। बर्रा आठ में सरदार जी मोबाइल की दुकान में आग बुझाने के लिए दमकल की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

