UP: Massive fire breaks out at the three-storey Prabhu Plaza in Lucknow; plumes of smoke billow into the sky;

लखनऊ के तीन मंजिला प्रभु प्लाजा में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी के सामने स्थित तीन मंजिला प्रभु प्लाजा में भीषण आग लग गई। जमघट के चलते मार्केट बंद थी। दोपहर करीब तीन बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


प्रभु प्लाजा में कई दुकानें, डायग्नोस्टिक सेंटर और कैफे हैं। त्योहार के कारण मार्केट बंद होने से आग लगने के समय इमारत में लोगों की मौजूदगी नहीं थी। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।






Source link