Mandi secretary accused of illegal extortion; MLA complains to Chief Minister

फोटो-04-फतेहपुर: लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते विधायक। स्रोत: स्वयं

अमौली। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जहानाबाद मंडी सचिव के खिलाफ किसानों के उत्पीड़न और अवैध वसूली की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जांच के निर्देश दिए हैं। विधायक ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी मुख्यमंत्री के सामने रखे।


विधायक ने बी-पैक्स अरगल, नरैचा और अमौली समितियों का पुनः संचालन शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा गढ़ी-खूंटा रिंद नदी पुल के भूमि पूजन का समय मांगा। अमौली से कोरिया तक पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित मार्ग के घटिया निर्माण की तकनीकी जांच कराने की मांग उठाई। खजुहा-अमौली मार्ग की शीघ्र स्वीकृति और निर्माण कराने तथा बारा-गंगौली के बीच यमुना नदी पर दीर्घ सेतु बनवाने का मुद्दा भी उठाया।

इसके साथ ही विकासखंड खजुहा के ग्राम बिंदौर में पीपे के पुल का निर्माण कराने तथा मलवां ब्लाक की ग्राम पंचायत बेरीनारी और रामघाट में पुल बनवाने की मांग की। विधायक ने जहानाबाद मंडी सचिव पर किसानों से अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग भी की।

विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मंडी सचिव के खिलाफ शिकायत पर मुख्यमंत्री ने डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र मिलते ही डीएम की ओर से कमेटी गठित कर जांच और कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विधायक की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।

फोटो-04-फतेहपुर: लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते विधायक। स्रोत: स्वयं

फोटो-04-फतेहपुर: लखनऊ में मुख्यमंत्री से वार्ता करते विधायक। स्रोत: स्वयं



Source link