Kanpur: Wedding bells to ring from Dev Uthani Ekadashi; over 4,000 weddings expected in the city

देवउठनी एकादशी 2026
– फोटो : AI

विस्तार

दीपावली पर बाजारों में जमकर धनवर्षा के बाद अब शादियों का सीजन कारोबारियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वहीं, 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह के दिन शहर में दो हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। नवंबर-दिसंबर की सहालग के लिए होटल, लॉन, गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। इस बार शादियों में मेहमानों की संख्या बढ़ने के साथ खर्च करने का ट्रेंड भी लौट आया है।


शादी समारोहों के लिए लॉन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। कैटरिंग की बुकिंग औसतन 450 से 500 मेहमानों के लिए कराई जा रही है। कोरोना काल के बाद जहां शादियों में 250 से 300 मेहमान बुलाने का चलन बढ़ा था, वहीं अब फिर से बड़े आयोजन होने लगे हैं। सुबह फेरे और रात में मेहमानों की खातिरदारी का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है।

नवंबर में 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 तारीख को शादियां होंगी। इस दौरान ऑटोमोबाइल, मेवा, टेंट, किराना और सोना-चांदी के कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।



Source link

अभी अभी की खबरें