{“_id”:”6af472d754358a464205b884″,”slug”:”up-rajbhar-takes-a-dig-at-akhilesh-says-offer-dandavat-prostrate-yourself-to-your-youngest-uncle-mornin-2026-11-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सबसे छोटे चाचा को सुबह-शाम दंडवत करें, तभी पिघलेगा दिल; यादव वोट खिसकना तय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

राजभर का अखिलेश पर तंज।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए ओमप्रकाश राजभर ने नई मुसीबत का दावा करते हुए चाचा-भतीजे की लड़ाई पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी का 18 फीसदी यादव वोट खिसक गया है। सैफई परिवार में एक बार फिर महाभारत शुरू हो गई है। भतीजावाद और चच्चावाद के बीच गदा युद्ध चल रहा है। राजभर ने अखिलेश को सलाह दी कि वह अपने सबसे छोटे चाचा को रोज सुबह-शाम दंडवत प्रणाम करें, शायद इससे उनका दिल पिघल जाए।

