Kanpur: Burglars cut through the roof mesh of female police constable's home and steal valuables worth lakhs

महिला सिपाही के घर चोरी
– फोटो : अमर उजाला

नौबस्ता के चंदीपुुरवा में महिला सिपाही के बंद घर की छत का जाल काटकर चोरों ने 1.5 लाख की नकदी सहित ढाई लाख रुपये का माल उड़ा दिया। चार दिन बाद भाई घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। मूलरूप से सजेती के सरगांव निवासी निशा देवी सिपाही के पद पर औरैया में तैनात हैं। नौबस्ता के चंदीपुरवा विहंग विहार में भी उनका मकान है।


वर्तमान में वहां निशा का भाई अग्रसेन सिंह और उसका दोस्त प्रशांत रहते हैं। दोनों हैलट से रेडियोलॉजिस्ट का कोर्स कर रहे हैं। निशा के मुताबिक बीती तीन तारीख को वह चंदीपुरवा स्थित घर आई थीं जहां अपने गहनों भरा बैग समेत अन्य सामान रख दिया। इसके बाद भाई के साथ सजेती गांव चली गईं। सात तारीख को भाई नौबस्ता लौटा तब चोरी का पता चला। निशा के मुताबिक घर में बिधनू निवासी बहनोई गुड्डू के 1.5 लाख रुपये रखे थे जिसे चोर ले गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है। 



Source link

अभी अभी की खबरें