UP: Airfares hit the pockets of those returning after celebrating festivals; ticket from Lucknow to Bengaluru

इंडिगो फ्लाइट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली व भैया दूज का पर्व मनाने के बाद दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे आदि जगहों पर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पितवार का लखनऊ से बंगलूरू का किराया 19750 रुपये पहुंच गया है। वहीं दिल्ली, मुंबई की उड़ानें भी महंगी होनी शुरू हो गई हैं।


बृहस्पतिवार से बड़ी संख्या में लोगों की वापसी शुरू होगी। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू आदि जगहों पर बड़ी संख्या में लखनऊवासी रहते हैं, जो त्योहार मनाने के लिए राजधानी पहुंचे थे। अब उनकी विमानों के जरिए वापसी शुरू हो गई है। हालांकि लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की उड़ानें अभी अधिक महंगी नहीं हैं। 

 



Source link

अभी अभी की खबरें