agra resident five youths killed in road accidents massive crowd of devotees arrives in Mathura on bhai dooj

ब्रज की बड़ी खबरें।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यम द्वितीया पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भी सुबह से भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रस्से लगाकर भीड़ को रोकना पड़ा। नई कार का पूजन कराने के लिए निकले आगरा के युवकों के साथ इटावा में हादसा हो गया। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डीसीएम में जा घुसी। हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आगरा किले के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। फिरोजाबाद में पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 


अचानक सब खत्म: धनतेरस पर खरीदी नई कार बनी काल, दो सगे और तीसरे मौसेरे भाई की मौत; भयानक हादसे में गई जान

आगरा के राहुल नगर निवासी दो सगे भाइयों और उनके मौसेरे भाई की इटावा में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। धनतेरस पर खरीदी नई कार से सभी पूजन के लिए गांव जा रहे थे, तभी कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी…पढ़ें पूरी खबर

आगरा में दर्दनाक हादसा: किले के सामने डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की माैत; साथी गंभीर घायल

आगरा किला के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया…पढ़ें पूरी खबर

बांकेबिहारी मंदिर: भाई दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गलियों तक लगी भक्तों की लंबी कतार; देखें वीडियो

भाई दूज के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों और गलियों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिवाली के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं के उत्साह और संख्या में कोई कमी दर्ज नहीं की गई…पढ़ें पूरी खबर

यूपी: यम द्वितीया पर विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

धर्मनगरी मथुरा में यम द्वितीया का पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर यमुना स्नान और पूजन के लिए प्राचीन विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया…पढ़ें पूरी खबर

मुठभेड़ में दबोचा हत्यारोपी: फायरिंग करने पर पुलिस ने सिखाया सबक, आरोपी के पैर में लगी गोली

चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अरांव पुलिस ने मंगलवार देर रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नगला चैन रोड पर पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी…पढ़ें पूरी खबर

 



Source link

अभी अभी की खबरें