State Tax Department raids two undisclosed warehouses of a 'pan masala' company; 119 sacks of goods seized

राज्य कर विभाग की टीम ने मारा छापा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य कर विभाग के जोन-1 और जोन-2 की विशेष अनुसंधान शाखा ने रविवार को जाटनपुरवा स्थित दो अघोषित गोदामों पर छापा मारा। 119 झाल पान मसाला और जर्दा बरामद किया। गोदामों में पान मसाला निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में पैकिंग और अन्य सामग्री भी मिली। जांच के दौरान गोदाम संचालक माल से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की मिलीभगत से जांच प्रभावित करने का प्रयास किया गया। हालांकि, ट्रांसपोर्टनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति काबू में की। विभाग ने बिना दस्तावेज मिला सारा माल सीज कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्टनगर के जाटनपुरवा में एक पान मसाला कंपनी के दो अघोषित गोदाम संचालित हैं। इनमें लाखों रुपये का पान मसाला, जर्दा और पैकिंग सामग्री रखी गई है। 21 नवंबर को दोनों गोदामों में जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एडीशनल कमिश्नर सान्या छाबड़ा और कुमार आनंद के निर्देशन तथा संयुक्त आयुक्त सुशील गौतम के मार्गदर्शन में की गई। जांच टीम में उपायुक्त अभिषेक चतुर्वेदी, सहायक आयुक्त सुभाष पांडेय, राज्य कर अधिकारी रमेश तिवारी, पंकज रावत, रज्जन लाल सहित नौ अधिकारी शामिल रहे।



Source link